सुशांत की मौत के बाद पहली बार रिया चक्रवर्ती ने शेयर की अपनी ये तस्वीर, देंखें पोस्ट

By रेनू तिवारी | Mar 08, 2021

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद परिवार वालों ने सुशांत की मौत का जिम्मेदार एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ठहराया था। परिवारवालों की एफआइआर के बाद रिया चक्रवर्ती से लगातार पूठताछ हुई और एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार किया। महीनों तक रिया चक्रवर्ती  जेल में रही और आखिर में उन्हें कोर्ट ने जमानत दे दी। रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के दौरान काफी ड्रामा हुआ था। मीडिया ने इस खबर को एक-एक मिनट कवर किया था। सुशांत सिंह राजपूत के लिए पूरा देश न्याय की मांग कर रहा था। कुछ मिलाकर कहा जाए तो 2020 में कोरोना वायरस के साथ साथ भारत में सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मुद्दा टॉप पर रहा था। रिया चक्रवर्ती  पर आरोप लगे थे कि वह सुशांत को ड्रग्स देती थी और ड्रग्स का लेन-देन करती थी, जिसकी जांच अभी चल रही है। 

इसे भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी के बाद अनुराग कश्यप-तापसी पन्नू ने फिर शुरू की 'दोबारा' की शूटिंग 

 

रिया को पिछले साल सितंबर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार किया था। उसके भाई, शोविक चक्रवर्ती को भी एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। रिया ने बायकुला जेल में लगभग एक महीना बिताया और उसे 7 अक्टूबर, 2020 को न्यायिक हिरासत से रिहा कर दिया गया। उनका भाई शोविक दिसंबर में रिहा हो गया।

दोनों भाई-बहन धीरे-धीरे सामान्य जीवन में वापस आ रहे हैं और अक्सर बांद्रा में देखें जाते रहे हैं। बांद्रा की सड़कों पर घूमते हुए रिया के वीडियो और तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। 

 

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत