पृथ्वी शॉ को लेकर राठौड़ का बड़ा बयान, कहा- परफॉर्मेंस पर निर्भर होगी टीम में वापसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2019

इंदौर। भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने शनिवार को कहा कि पृथ्वी साव का राष्ट्रीय टीम में शामिल होना इस बात पर निर्भर करेगा कि वह डोपिंग निलंबन के बाद कैसा प्रदर्शन करता है। 

इसे भी पढ़ें: उम्मीद है मेरे त्यागपत्र से डीडीसीए का भ्रष्टाचार उजागर होगा: रजत शर्मा

मयंक अग्रवाल के टेस्ट कैरियर में शानदार शुरूआत और रोहित शर्मा के सलामी बल्लेबाज के तौर पर शानदार प्रदर्शन से मुंबई के 20 साल के खिलाड़ी के लिये वापसी करने में काफी मुश्किल होगी। टीम प्रबंधन के साव को टीम में शामिल करने की योजना के बारे में बात करते हुए राठौड़ ने कह कि टीम में वापसी करना चयनकर्ताओं के फैसले पर निर्भर होगा।

इसे भी पढ़ें: सौरव गांगुली को राहत, आचरण अधिकारी ने हितों के टकराव की शिकायत खारिज की

जहां तक टीम प्रबंधन का संबंध है तो मुझे लगता है कि वह शानदार खिलाड़ी है। इसलिये देखते हैं कि यह कैसे होता है, वह निलंबन के बाद कैसा प्रदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि वह वापसी के लिये कड़ी मेहनत कर रहा है। वह कैसे वापसी करेगा, यह कई अन्य कारकों पर भी निर्भर करेगा। 

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प