Taiwan के बाद जापान में आया भूकंप, 6.3 रही थी तीव्रता, चीन में भी झटका हुए महसूस

By रितिका कमठान | Apr 04, 2024

ताइवान के बाद जापान में भी गुरुवार 4 अप्रैल को भूकंप के जबरदस्त झटका महसूस हुए हैं। 4 अप्रैल को आया भूकंप रिक्टर स्केल पर 6.3 की तीव्रता से आया था। जापान के होंशू में पूर्वी तट पर यह झटके महसूस किए गए हैं। ये भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके चीन तक में महसूस किए गए है। जापान में आए भूकंप से एक दिन पहले ही ताइवान में भी 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें कई इमारें क्षतिग्रस्त हुई थी। इस भूकंप में नौ लोगों की मौत हुई थी।

जापान में सुनामी का अलर्ट

ताइवान में बुधवार को आए भूकंप के सको के बाद जापान में भी सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। सुनामी का अलर्ट जापान के ओकिनावा प्रांत में जारी हुआ है। अलर्ट जारी होने के बाद लोगों को तत्वों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। स्थानीय लोगों को ऊंचाई वाली जगह पर जाने का निर्देश दिया गया है। जापान के दक्षिण पश्चिम तट पर तीन मीटर ऊपर उठती लहरों भी दिखाई दी है। इस भूकंप का सबसे अधिक असर जापान पर हुआ है जबकि इसके झटके फिलिपींस और चीन में भी महसूस किए गए है।

प्रमुख खबरें

भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी और नेपाल बाढ़ समेत देश-दुनिया के बड़े समाचार

उर्वरक खरीद को भूमि रिकॉर्ड से जोड़ेगी सरकार, IFMS डिजिटल निगरानी प्रणाली का दायरा बढ़ाया

दिल्ली लक्ष्मी योजना: आरडी की परिपक्वता अवधि 31 जुलाई 2029 तय, दो साल बाद होगी समीक्षा

विदेश में विविधता की बात, भारत में क्यों नहीं? Mohan Bhagwat के भाषण पर कपिल सिब्बल का तीखा हमला