राज्य सरकार को विश्वास में लेने के बाद हिंसा प्रभावित क्षेत्र में जाना चाहता हूं: धनखड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि वह संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हिंसक प्रदर्शन से प्रभावित इलाके में जाना चाहेंगे लेकिन राज्य सरकार को विश्वास में लेने के बाद ही ऐसा करेंगे। धनखड़ ने संशोधित नागरिकता कानून की पैरवी करते हुए कहा कि इससे किसी भी भारतीय का अधिकार प्रभावित नहीं होगा। 

मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ अपनी बैठक के बाद धनखड़ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं हिंसा प्रभावित इलाके में जाना चाहूंगा लेकिन राज्य सरकार को विश्वास में लेने के बाद ही ऐसा करूंगा।’’ राज्यपाल ने कहा कि नए कानून से इस देश में किसी भी व्यक्ति की नागरिकता प्रभावित नहीं होगी।  उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं, उन्हें या तो गुमराह किया गया है या अज्ञानता के कारण ऐसा कर रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR