Mumbai : हादसे के बाद BMC जीआरपी की जमीन पर लगे बाकी होर्डिंग हटाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2024

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) मुंबई के पूर्वी हिस्से छेड़ा नगर में हुए हादसे के बाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की जमीन पर लगे बाकी होर्डिंग मंगलवार को हटाना शुरू कर देगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आंधी और बेमौसम बारिश के दौरान सोमवार को घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप पर 100 फुट लंबा अवैध होर्डिंग गिरने से कम से कम 14 लोगों की जान चली गई और 74 लोग घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय निकाय ने जीआरपी की जमीन पर लगे बाकी होर्डिंग को हटाने की योजना तैयार की है। 

इसे भी पढ़ें: आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज होने पर Allu Arjun ने कहा- दोस्त का समर्थन करने गया था

अधिकारी ने होर्डिंग को हटाने की कोई समयसीमा बताए बिना कहा कि एक के बाद एक होर्डिंग लगाए गए हैं और इसी तरह से इन्हें हटाना होगा। स्थानीय निकाय के अन्य अधिकारी ने बताया कि होर्डिंग मुंबई को ठाणे से जोड़ने वाले ‘ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे’ पर लगे हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी एक-दूसरे से 100 से 150 मीटर की दूरी पर लगे हैं। हालांकि, बीएमसी अधिकतम 40 गुणा 40 वर्ग फुट आकार वाले होर्डिंग लगाने की अनुमति देती है, लेकिन जो अवैध होर्डिंग गिरा, उसका आकार 120 गुणा 120 वर्ग फुट था।

प्रमुख खबरें

4399 दिन, Nehru का Record ध्वस्त! PM Modi के काम का America भी हुआ कायल, सांसद ने की तारीफ

Ben Stokes के करियर पर संकट! Nightclub कांड के बाद ECB की जांच, संन्यास की अटकलें तेज

हेलीकॉप्टर गिराने पर भड़का America, ईरान पर की बमबारी, Tehran ने Missile Attack से लिया बदला

Air India का Hub and Spoke मॉडल लॉन्च, अब Varanasi से International Travel होगा आसान