चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद Atishi बोलीं, AAP हरियाणा में जीत के लिए बना रही है रणनीति

By Prabhasakshi News Desk | Aug 16, 2024

निर्वाचन आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत 1 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा के चुनाव होंगे। राज्य विधानसभा का चुनाव एक ही चरण में होगा। तो वहीं, वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रदेश के प्रमुख सियासी लोकसभा चुनाव के बाद से ही रणनीति बनाने में जुटे हैं। इस बार हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।

उन्होंने कहा आप हरियाणा में मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जीतेगी फिर चाहे गठबंधन होगा या नहीं। इसका फैसला सीएम अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद किया जाएगा। AAP राज्य में चुनाव के लिए हर चीज की योजना बना रहे हैं। साथ ही उन्होंने 10 साल बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने को लेकर खुशी जाहिर की। इसी के साथ हरियाणा चुनाव की घोषणा के बाद AAP के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने सभी राजनीतिक दलों को मौका दिया, लेकिन सिर्फ धोखा दिया। हरियाणा की जनता इस बार बदलाव के लिए वोट देगी। आम आदमी पार्टी इस बार बहुत सीटें जीतेगी। अरविंद केजरीवाल को ये चाहे जेल में रखें, पार्टी आगे बढ़ती रहेगी।

प्रमुख खबरें

Travel Plan Breakdown: दिल्ली से ₹5000 के बजट में घूमें ये 3 शहर, जानें ट्रांसपोर्ट और होटल का पूरा खर्च

Horoscope September 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा भविष्य, Career और Health को लेकर बड़ी ज्योतिषीय भविष्यवाणी

Shashi Tharoor नेपाल बाढ़ को ड्रामा बताकर घिरे, सोशल मीडिया पर संवेदनहीनता के आरोप

अब Mumbai के Taxi-Auto Drivers को मराठी सीखने के लिए पूरे 365 दिन, Fadnavis का फैसला