सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी इस को स्टार ने लिया बॉलीवुड छोड़ने का फैसला?

By रेनू तिवारी | Jul 02, 2020

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके फैंस और परिवार को अभी भी इस बात पर यकीन नहीं है कि हमेशा खुद में पॉजिटिव एनर्जी लिए वह मुस्कुराता हुआ चेहरा अब कभी हमें देखने को नहीं मिलेगा। सुशांत के फैंस उन्हें बहुत याद कर रहे हैं। सुशांत राजपूत 14 जून 2020 को अपने बांद्रा वाले घर पर मृत मिले। सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बेडरूम में पंखे से लटका मिला। पुलिस रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सुशांत मे आत्महत्या की हैं लेकिन आत्महत्या क्यों कि इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली हैं। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की पुरानी तस्वीर वायरल, सुपरहिट थी दोनों की जोड़ी

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को हॉटस्टार पर रिजीज होने जा रही हैं। सुशांत की ये आखिर फिल्म हर कोई फ्री में देख सकता हैं। सुशांत के साथ इस फिल्म में संजना सांघी ने काम किया था। फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया हैं जिसमें सुशांत और संजना साथ नजर आ रहे थे। दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लग रही हैं। सुशांत के साथ संजना ने लंबे टाइम तक काम किया था। संजना संघी को सुशांत की मौत से काफी सदमा लगा है। सुशांत की मौत को लेकर संजना  से पुलिस स्टेशन में 9 घंटे पूछताछ भी हुई थी।

इसे भी पढ़ें: क्या अक्षय कुमार ने फ़िल्म 'सूर्यवंशी' से करण जौहर को किया आउट? जानिए पूरी सच्चाई

अब संजना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके सभी को चौंका दिया हैं। संजना से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि खुदा हाफिज मुंबई। संजना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'खुदा हाफिज, मुंबई। 4 महीने बाद आपके दर्शन हुए। मैं चली, दिल्‍ली वापिस। आपकी सड़के कुछ अलग सी लगीं, सुनसान थी, शायद मेरे दिल में जो दुख है, मेरे नजरिए को बदल रहा है, या शायद, फिलहाल आप में भी थोड़ा दुख है। मिलते हैं? जल्‍दी या शायद, नहीं।' 

इसके अलावा संजना ने सुशांत और अपनी फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कुछ भावुक बातें बोली। पोस्ट मे वह बोलती है कि आज कल, एक अलग नजरिये से सब कुछ देखने की कोशिश कर रही हूं, सोचा आप सबके साथ भी थोड़ी बात कर लूं। इस समय, दर्द काफी है और बढ़ाते नहीं है न? ये सब अकेले करना, मुश्किल काफी है। अपने आपको, इस जिद से रिहा कर देते हैं न? इस मुश्किल, को थोड़ा आसान कर देते है न।' 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

UP Anganwadi Recruitment 2026: बिना Exam सीधी भर्ती, 12वीं पास महिलाएं Merit से पाएं सरकारी नौकरी

Dadasaheb Phalke Death Anniversary: दादा साहब फाल्के ने रखी थी Indian Cinema की नींव, ऐसे बनी थी पहली फिल्म

Ishan Kishan तो अलग पिच पर खेल रहे थे : Pakistan के खिलाफ विस्फोटक फिफ्टी पर बोले Tilak Varma

Delhi में India AI Impact Summit शुरू, 300 Global कंपनियां दिखाएंगी भविष्य की Technology