महारानी के निधन के बाद वकीलों के शाही खिताब समेत ब्रिटेन की कई चीजों में होगा बदलाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2022

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद देश के 2,400 से ज्यादा शीर्ष वकीलों के आधिकारिक ‘टाइटल’ बदल गए हैं। इन वकीलों के नाम के आगे “क्वींस काउंसल” लिखा जाता है। बीबीसी के अनुसार, यह सम्मान देने की व्यवस्था महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने की थी। जैसे ही पूर्व प्रिंस ऑफ वेल्स, राजा चार्ल्स तृतीय बने वैसे ही उक्त सभी वकील “किंग्स काउंसल” हो गए। यह ब्रिटेन में होने वाले कई प्रतीकात्मक बदलावों में से एक है।

टेलीग्राफ की खबर के अनुसार, राजा चार्ल्स तृतीय के शासन की शुरुआत होने के साथ ही, राष्ट्रगान से लेकर मुद्रा तक, महारानी के नाम से चलने वाले प्रतीकों में बदलाव देखने को मिलेगा। खबर में कहा गया कि बैंक नोट, सिक्कों, पोस्ट बॉक्स, डाक टिकटों आदि पर पहले महारानी का चित्र होता था जिसे बदलकर अब राजा चार्ल्स तृतीय की तस्वीर लगाई जाएगी। इस प्रक्रिया में कई साल लग सकते हैं। ब्रिटेन के राष्ट्रगान में “गॉड सेव द क्वीन” के स्थान पर “गॉड सेव द किंग” किया जाएगा।

राजा चार्ल्स को अब पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी और उनके नाम से ब्रिटेन के लोगों के पासपोर्ट जारी किये जाएंगे। राजा चार्ल्स को अब अपने व्यक्तिगत ध्वज का भी चयन करना होगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 1960 में अपना ध्वज चुना था जिसमें स्वर्णिम अंग्रेजी के अक्षर ‘ई’ के साथ मुकुट और गुलाब आदि बने थे। वह राष्ट्रमंडल देशों में दौरे के दौरान इसका इस्तेमाल करती थीं। इसके अलावा जिस वाहन या भवन में महारानी होती थीं उसके ऊपर उनका ध्वज होता था। महारानी के अलावा उनके ध्वज का उपयोग कोई और नहीं कर सकता था।

प्रमुख खबरें

Navratri Look के लिए 1500 रुपये का बजट, ऑफिस से लेकर गरबा तक ऐसे संवारें स्टाइल

Riyadh के King Khalid Airport पर हमले में 12 की मौत, वैश्विक नेताओं ने की निंदा

Sanjay Raut ने दिल्ली को बताया हिरासत वाला राज्य, 7000 प्रदर्शनकारियों को रोकने पर उठाए सवाल

Mallikarjun Kharge और राहुल गांधी ने CJI Surya Kant से मिलने का मांगा समय