5 राज्यों में मिली हार के बाद कांग्रेस आलाकमान पर उठ रहे है कई सवाल, इस नेता ने कहीं ये बात

By सुयश भट्ट | Mar 16, 2022

भोपाल। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में  आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस करारी हार के बाद एमपी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कांग्रेस आलाकमान पर निशाना साधा है। अरुण यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- किसको फिक्र है ‘कबीले’ का क्या होगा, सब इसी बात पर लड़ते हैं कि ‘सरदार’ कौन होगा।

इसे भी पढ़ें:मोदी बातें तो वाजपेयी की तरह करते हैं लेकिन उनकी तरह बर्ताव नहीं करते: शशि थरूर 

जानकारी मिली है कि विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद, जी-23 नेताओं के समूह ने शुक्रवार को वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के दिल्ली आवास पर पार्टी के लिए चुनावी हार के नवीनतम दौर पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की थी। इसके साथ ही पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस के अंदर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

आपको बता दें कि सोनिया गांधी ने पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को हार के लिए जिम्मेदार मानते हुए उनसे इस्तीफा मांगा है। सोनिया गांधी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू , गोवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष से भी इस्तीफा देने के लिए कहा है।

प्रमुख खबरें

Disha Salian मामले में नाम घसीटे जाने पर बोले Sooraj Pancholi, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं

Vanakkam Poorvottar: Meghalaya में BJP ने कर दिया बहुत बड़ा खेल, एक झटके में बदल डाला विधानसभा का पूरा गणित

Asian Games में Anantjeet Naruka और Parinaaz Dhaliwal ने जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक

काम और जिंदगी के उलझन में फंसे Govinda, पुराने साथी Anupam Kher ने बढ़ाया हौसला