पाकिस्तान की हार के बाद शोएब अख्तर ने खिलाड़ियों की कर दी गजब बेइज्जती! बोले- 'क्लास, क्लास, क्लास छोड़ो भाई'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2022

पाकिस्तान की टीम ने सुपर-4 में भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद फाइनल के लिए अपनी टिकट पक्की कर ली थी। लेकिन श्रीलंका की टीम के आगे पाकिस्तान को नतमस्तक होना पड़ा। श्रीलंका ने पहले पाकिस्तान को सुपर-4 में हराकर संदेश दे दिया था कि अब उसको फाइनल में हराना आसान नहीं होगा। 

"रिजवान के पास मुकाबला खत्म करने की क्षमता नहीं है"- शोएब अख्तर

यूट्यूब पर एक वीडियो में शोएब अख्तर ने कहा, "मुझे अभी भी शक है कि क्या हम सही टीम के साथ खेल रहे हैं। मोहम्मद रिजवान के पास मुकाबले का सामर्थ्य नहीं है और उन्हें समर्थन की जरूरत है, जो उन्हें मिल नहीं रहा है। यदि आपको 171 रन बनाने हैं तो आपको 45 रन बनाने के लिए 45 गेंदों की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए या 49 गेंदों में 55 रन। आपको तेजी से रन बनाने की जरूरत है। पाकिस्तान टीम ने काफी खराब क्रिकेट खेला और मुझे लगता है कि उन्हें पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए थी।"

उन्होने आगे कहा, "पाकिस्तानी गेंदबाजों ने ज्यादा ही रन दे दिए थे। बाबर इस समय फॉर्म में नहीं हैं। क्लास, क्लास, क्लास छोड़ो बाबर भाई। आपका क्लास तब ही दिखता है जब आप फॉर्म में होते हैं। आप हर गेंद को तेजी से मारने जा रहे हैं। फखर ऐसे खेल रहे हैं मानिए वो कहीं घुम गए हैं। इफ्तिखार भी अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं। टीम को जल्द से जल्द इसके बारे में सोचना होगा और अच्छा प्रदर्शन करना होगा।"

प्रमुख खबरें

Ayodhya Court ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 18 सितंबर तक बढ़ाई

Kishtwar नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर बोले Sunil Sharma, न्याय की लड़ाई जारी रहेगी

Assam में प्रणब डोले पर NSA लगाने के खिलाफ Gaurav Gogoi ने खोला मोर्चा

Satwik Chirag चीन मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे, मलेशियाई जोड़ी को तीन गेम में हराया