मध्य प्रदेश में चुनाव बाद पुलिस में 4 हजार पदों पर होगी भर्ती

By दिनेश शुक्ल | Oct 23, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार राज्य में हो रहे उप चुनाव के बाद पुलिस में 4 हजार पदों पर भर्ती करने जा रही है। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) ने पुलिस विभाग में आरक्षक संवर्ग की भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पदों एवं आयु संबंधी विस्तृत जानकारी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.peb.mp.gov.in पर उपलब्ध है। आरक्षक संवर्ग के लगभग 4 हजार पदों पर भर्ती होना है।

इसे भी पढ़ें: सिंधिया के सामने उनके समर्थक मंत्री ने कहा कमलनाथ की लाश जाती !

वही उप चुनाव के चुनावी प्रचार के बीच पुलिस में आरक्षक भर्ती के लिए निकाले गए विज्ञापन को लेकर राजनीतिक दलों ने सवाल खड़े किए है। जबकि पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर प्रदेश की शिवराज सरकार पहले ही इसकी घोषणा कर चुकी थी। वही प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग की 16 विधानसभा सीटों जिन पर उप चुनाव हो रहा है वहाँ इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। क्योंकि ग्वालियर- चंबल संभाग के युवा पुलिस में भर्ती को लेकर लगातार तैयारी में लगे रहते है। वही उप चुनाव के बीच पुलिस भर्ती के विज्ञापन से उनमें पुलिस में भर्ती होने की आशा जागी है। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी