भारी बारिश से मचा सिडनी में कोहराम, बाढ़ आने से जन-जीवन प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2018

सिडनी। सिडनी में बुधवार को मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने से विमान और रेल सेवाएं बाधित हुईं और कई वाहन सड़कों पर ही फंस गए। आपात सेवाएं भी स्थिति से निपटने में जुटी हैं। भयंकर तूफान और भीषण बारिश ने ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर को धराशायी कर दिया।

स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार कई स्थानों पर कुछ घंटों के भीतर ही 106 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। शहर में पूरे नवम्बर महीने में औसतन 84 मिमी बारिश होती है।

तूफान के कारण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है और बचाव कार्य के दौरान पेड़ गिरने से दो पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। इनमे एक महिला कांस्टेबल है जिसका पैर टूट गया है। आपात सेवाओं ने बताया कि उन्हें सुबह-सुबह करीब 12 बाढ़ बचाव अभियान चलाए।

सहायक पुलिस आयुक्त माइकल कॉर्बी ने बताया कि आज हम जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, वह बेहद खराब है। मैं वाहन पर जाने वाले और पैदल चलने वाले सभी लोगों से अपना ध्यान रखने की अपील करता हूं।

यह भी पढ़ें- 26/11 पर पाकिस्तान को ट्रंप ने दिया जवाब, कहा- भारत के साथ खड़ा है अमेरिका

प्रमुख खबरें

FCRA Bill 2026: विदेशी फंडिंग पर रोक नहीं लगाएगा नया FCRA बिल, एम्बेसडर विनय क्वात्रा ने दी सफाई

Jharkhand Students Protest: छात्र आंदोलन के चलते रांची में स्कूल बंद, विधानसभा के पास सुरक्षा कड़ी

Jharkhand में JSSC छात्रों का प्रदर्शन तेज, सरकार से बातचीत बेनतीजा होने के बाद आज विधानसभा की ओर मार्च

Sawan Tradition: सावन में बेटियों का घर आना क्यों माना जाता है सौभाग्य? जानिए सोलह श्रृंगार और Gifts का महत्व