भारत से हार के बाद पोलार्ड ने कहा-मुझे नहीं लगता हमें अपमानित महसूस करना चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2022

कोलकाता,  वेस्टइंडीज को टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में 0-3 में करारी हार का सामना करना पड़ा लेकिन कैरेबियाई कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कहा कि उनकी टीम को अपमानित महसूस नहीं करना चाहिए क्योंकि भारत के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में स्कोर लाइन उनकी टीम के जुझारूपन का संकेत नहीं है। सूर्यकुमार यादव की आक्रामक 65 रन की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 मैच में 17 रनसे हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया। पोलार्ड ने मैच के बाद वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, हां हम 3-0 से हार गये लेकिन खिलाड़ियों ने जुझारूपन दिखाया।

उन्होंने कहा, आखिरी ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करना ऐसा क्षेत्र हैं जिस पर हमें काम करने की जरूरत है। जहां तक पहले 15 ओवर की बात है तो हमें लगता है कि हम जैसा चाहते थे वैसा प्रदर्शन किया। वेस्टइंडीज के लिये सबसे सकारात्मक पहलू विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन की फॉर्म में वापसी रही जिन्होंने तीन अर्धशतक जमाये तथा 61.33 की औसत से 184 रन बनाये। पोलार्ड ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यह अच्छी श्रृंखला रही। खिलाड़ियों ने जिम्मा संभाला। हम अच्छी प्रगति कर रहे हैं और चीजों के व्यवस्थित होने में थोड़ा समय लगेगा। उन्होंने कहा, निकोलस ने बेजोड़ प्रदर्शन किया।

उसने निरंतरता दिखायी। वह युवा खिलाड़ी और हम चाहते हैं कि वह निरंतर अच्छा प्रदर्शन करे। वह अब भी सीख रहा है। विंडीज के कप्तान ने मुंबई इंडियन्स के अपने साथी सूर्यकुमार यादव की भी प्रशंसा की। पोलार्ड ने कहा, सूर्य विश्वस्तरीय खिलाड़ी है। मुझे उसके साथ मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेलने का मौका मिला है। वह शानदार प्रदर्शन कर रहा है। सभी बल्लेबाज उससे सीख ले सकते हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड के युवा को CM की ग्लोबल एम्प्लॉयमेंट स्कीम के तहत जर्मनी में अच्छी सैलरी वाली नर्सिंग नौकरी मिली

Kerala Budget पर VD सतीसन का बड़ा ऐलान, बिना Extra Tax लगाए बनाएंगे भविष्य का केरल

NGOs की Foreign Funding पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, FCRA नियमों के उल्लंघन पर अब लगेगा भारी जुर्माना

Rishabh Pant की Delhi Capitals में घर वापसी, Axar Patel बोले- यह उसका अपना घर है