युवाओं को रोजगार देने का वादा करने के बाद ‘राग जुमला’ अलाप रहे हैं PM: राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में एक करोड़ से अधिक नौकरियों के खत्म होने संबंधी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाले मोदी अब ‘राग जुमला’ अलाप रहे हैं। गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि ब्रेकिंग! 2018 में 1 करोड़ 10 लाख नौकरियां खत्म हो गईं। हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार का वादा करने वाले प्रधानमंत्री आज भी ‘राग जुमला’ अलाप रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि मोदी जी ने अनिल अंबानी को चोरी करवाने के बजाय अगर देश के लिए काम किया होता तो युवाओं का भविष्य इतना असुरक्षित नहीं होता। गौरतलब है कि गांधी राफेल विमान सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उद्योगपति अनिल अंबानी पर लगातार हमले कर रहे हैं। अंबानी के समूह ने गांधी और कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया है।

प्रमुख खबरें

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया