Karnataka: घोषणा पत्र जारी होने के बाद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस को दी चुनौती, कहा- मैं बजरंगी हूं, मुझे बैन करो

By अंकित सिंह | May 02, 2023

दक्षिण बेंगलुरु के सांसद, भाजपा के तेजस्वी सूर्या ने मंगलवार को कांग्रेस पर प्रहार किया है। तेजस्वी ने कांग्रेस को चुतौती देते हुए एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा कि मैं बजरंगी हूँ! मैं कन्नडिगा हूं और यह हनुमान की भूमि है। मैं कांग्रेस को मुझ पर प्रतिबंध लगाने की चुनौती देता हूं! इसके साथ ही उन्होंने अपना ट्वीटर डीपी भी बदल लिया है। अपने डीपी में उन्होंने हनुमान जी की तस्वीर लगा ली है। आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कर्नाटक के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनने पर बजरंग दल जैसे संगठनों को बैन करने का वादा किया है।

इसे भी पढ़ें: Karnataka Elections 2023: बीजेपी विधायक के विवादित बयान से मचा बवाल, कहा- हिंदूओं के विरोध में बोलने पर मार दी जाएगी गोली

असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जिन्ना भी ज़िंदा होते तो ऐसा घोषणा पत्र जारी नहीं करते। अपने बयान में सरमा ने कहा कि गृह मंत्री ने PFI को बैन किया तो कांग्रेस बोल रही है कि वे बजरंग दल को बैन करेंगे, मुस्लिम आरक्षण को फिर से शुरु करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणापत्र जारी किया है वह पूरा मुसलमान घोषणा पत्र है। 

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात