चार साल के कार्यकाल के बाद ‘अग्निवीरों’ को हरियाणा में नौकरी की गारंटी दी जाएगी: खट्टर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2022

चंडीगढ़। सेना में भर्ती संबंधी केंद्र सरकार की नयी ‘‘अग्निपथ योजना’’ को लेकर हो रहे भारी विरोध के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को घोषणा की कि हरियाणा सरकार सशस्त्र बलों में चार साल के कार्यकाल के बाद ‘अग्निवीरों’ को रोजगार की ‘‘गारंटी’’ देगी। ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में राज्य समेत देश के कई हिस्सों में व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: देशमुख के गलत कृत्यों के बारे में शरद पवार और उद्धव ठाकरे को दी थी जानकारी: परमबीर सिंह ने CBI से कहा

अग्निपथ योजना की घोषणा 14 जून को की गई थी। इस योजना के तहत साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष की आयु के बीच के युवाओं को केवल चार साल के लिए भर्ती करने का नियम है, जिसमें से 25 प्रतिशत को नियमित सेवा में बरकरार रखा जाएगा। सरकार ने बाद में 2022 में भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल