Bollywood Wrap Up | Udit Narayan के बाद चर्चा में Guru Randhawa का वीडियो, सेल्फी ले रही फैन ने किया KISS

By रेनू तिवारी | Feb 03, 2025

गायक उदित नारायण एक वायरल वीडियो के बाद सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्हें लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक महिला प्रशंसक के होठों पर किस करते हुए दिखाया गया है। वीडियो को इंटरनेट पर शेयर किया गया और गायक को उनके "अभद्र" व्यवहार के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। उदित नारायण के समकालीन अभिजीत ने न्यूज़ 18 से बात की और चल रही बहस पर अपने विचार साझा किए। गायक ने उदित नारायण के कदम का बचाव किया और कहा कि महिलाएं उनका "पीछा" कर रही थीं।

..............................................................................................................

उदित नारायण के बाद चर्चा में गुरु रंधावा का वीडियो

गुरु रंधावा को सेल्फी ले रही फैन ने किया KISS

वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने उदित नारायण को फिर निशाने पर ले लिया है

वीडियो में एक फीमेल फैन गुरु रंधावा को स्टेज पर जाकर

 गिफ्ट देती है और फिर उन्हें हग करती है। 

इसके बाद सिंगर की ये फैन उनके साथ सेल्फी की रिक्वेस्ट करती है

और सेल्फी लेते-लेते सिंगर के गाल पर किस करती है। 

इस पर सिंगर फैन से दूरी बना लेते हैं

वीडियो देखने के बाद सिंगर के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे

..............................................................................................................

Grammy Awards 2025-

भारतीय-अमेरिकी आर्टिस्ट चंद्रिका टंडन का जलवा

भारतीय-अमेरिकी कलाकार चंद्रिका टंडन ने अपने 

एल्बम त्रिवेणी के लिए बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट 

या चैंट एल्बम श्रेणी में अपना पहला ग्रैमी जीता। 

उन्होंने पहले भी ग्रैमीज में नॉमिनेशन हासिल किया था, 

लेकिन ये पहली बार है जब वह ट्रॉफी घर ले जाएंगी। 

अपने पार्टनर्स, दक्षिण अफ़्रीकी बांसुरीवादक वाउटर केलरमैन 

और जापानी सेलिस्ट एरु मात्सुमोतो के साथ

चंद्रिका ने यह अवॉर्ड हासिल किया। 

चंद्रिका पूर्व पेप्सिको सीईओ इंद्रा नूई की बड़ी बहन हैं।

..............................................................................................................

Grammy Awards 2025-

भारत के नगीने को नहीं मिला ग्रैमी में सम्मान

अब लोगों का फूटा कोल्डप्ले वाले क्रिस मार्टिन पर गुस्सा

67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में एक बड़ी चूक हुई है।

दुनिया को अलविदा कहने वाले म्यूजिक कलाकारों को श्रद्धांजलि दी गई

67वें ग्रैमी अवॉर्ड्स की लिस्ट से जाकिर हुसैन का नाम गायब था। 

जिस पर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय प्रशंसकों ने कड़ी आपत्ति जताई। 

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और 

अकादमी को टैग करते हुए इस बड़ी गलती पर सवाल उठाए।

..............................................................................................................

एल्विश यादव और प्रिंस नरूला में हुई खतरनाक लड़ाई

रोडीज में हुआ बवाल, रिएक्शन का आया सैलाब

एल्विश यादव और प्रिंस नरूला में हुई हाथापाई

प्रिंस ने एल्विश से कहा, 'मुंह पे भाई मत बोलो। 

पहले भाईचारे की बातें करता है, फिर पीछे से खेलता है।' 

वहीं प्रिंस के बयान सुनाने के बावजूद, एल्विश ने अपना फैसला नहीं बदला।

..............................................................................................................

प्रियंका चोपड़ा कुछ दिन पहले ही भारत लौटी थीं। 

अभिनेत्री अपनी अपकमिंग फिल्म की हैदराबाद में शूटिंग कर रही थीं। 

अब अपनी फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लेकर एक्ट्रेस मुंबई भी आ गई हैं

उन्हें मुंबई के एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया।

इस दौरान एक्ट्रेस का कैजुअल लुक देखने लायक था।

ऑल व्हाइट लुक में प्रियंका ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही थीं।

..............................................................................................................

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत