यूक्रेन के बाद रूस ने पोलैंड पर बोला हमला? जानें क्रेमिलन ने इस पर क्या दी सफाई

By अभिनय आकाश | Sep 11, 2025

पोलैंड में रूस का ड्रोन हमला अब नाटो और यूरोपीय संघ के लिए एक अग्निपरीक्षा बन गया है। रूस द्वारा यूक्रेन पर पूर्ण आक्रमण के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, वारसॉ ने कहा कि उसने बुधवार तड़के अपने हवाई क्षेत्र में घुस आए 19 रूसी ड्रोनों में से कुछ को मार गिराने के लिए अपने और नाटो विमानों को भेजा। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उसकी पोलैंड में किसी भी लक्ष्य पर हमला करने की कोई योजना नहीं है, जबकि वारसॉ के पश्चिमी सहयोगियों ने इस हमले की तुरंत निंदा की, जिसे उन्होंने जानबूझकर और अभूतपूर्व उकसावे वाला बताया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उसने मंगलवार रात यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्रों में सैन्य-औद्योगिक परिसर पर हमले किए हैं और इन हमलों में पोलैंड को निशाना नहीं बनाया गया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “हम इस मुद्दे पर पोलैंड के रक्षा मंत्रालय के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

Jamia Millia Islamia को भारत विरोधी गतिविधियों का अड्डा नहीं बनने देंगे: VHP

सुरक्षा चिंताओं के कारण IndiGo ने Saudi Arabia की उड़ानें 31 अक्टूबर तक रोकीं

Delhi Metro की Airport Express Line पर चिपके मिले सरकार विरोधी पोस्टर, अज्ञात लोगों पर FIR

Jamia Millia Islamia के पास प्रदर्शन के दौरान Congress MP Imran Masood समेत 10 हिरासत में