भोपाल अनलॉक के बाद बाजारों में लग रहा है लंबा जाम, नहीं हो रहा है कोरोना गाइडलाइन का पालन

By सुयश भट्ट | Jun 15, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल कई शर्तो के साथ अनलॉक हुआ है। दुकानदारों और ग्राहकों को सरकार की तरफ से कोरोना की सभी गाइडलाइन पालन करने का आदेश मिला है। लेकिन अगर हम बाजार की हालत देखें तो ऐसा बिल्कुल नहीं लगेगा कि हम अभी भी कोरोना से लड़ रहे है। भोपाल के कुछ मुख्य बाजार है जैसे लखेरापुरा, आजाद मार्केट, जुमेराती गेट, चौक, सर्राफा और हमीदिया रोड। इन्हें पुराने शहर का बाजार भी कहा जाता है।

वहीं चौक बाजार से जुमेराती गेट तक 200 मीटर की दूरी तय करने में करीब अब 30 से 40 मिनट लग रहें हैं। इसका कारण है कि मार्ग की सड़क पहले ही संकरी है। इसके साथ-साथ दुकानों के बाहर सामान रखकर दुकानदारों ने भी अतिक्रमण कर रखा है। और उसके बाद फिर ग्राहकों की भीड़ जमा हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश सरकार का अहम फैसला, पाकिस्तानी नागरिकों का किया जाएंगा वैक्सीनेशन

दरअसल 13 जून (रविवार) के कर्फ्यू के बाद जब बाजार को खोला जाता है तब खरीदारी करने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। इस कारण वहां पैर रखने तक की जगह नहीं है। यहां पर अतिक्रमण के साथ लोडिंग वाहन का आना-जाना बना रहता है जिसके चलते लंबा जाम भी लग जाता है।

प्रमुख खबरें

CGPSC ने 265 पदों की राज्य सेवा परीक्षा 2025 का Interview और दस्तावेज सत्यापन रोका

Faridabad में क्राइम ब्रांच और NCB का छापा, 15 करोड़ के Drugs समेत 3 विदेशी गिरफ्तार

Cyber Fraud: फर्जी कंपनियों से 42 करोड़ से अधिक की ठगी, Pratapgarh पुलिस ने दो को पकड़ा

Delhi के Rohini में सात साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी दुकानदार दीपक गिरफ्तार