राज्यपाल की पारी समाप्त होने के बाद अब भाजपा की सदस्यता लेंगे राम नाइक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2019

मुंबई। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर हाल ही में अपना कार्यकाल पूरा करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नाइक अब सक्रिय राजनीति में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। वह अपने गृह नगर मुंबई में मंगलवार को भगवा दल की प्राथमिक सदस्यता लेंगे। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि 85 साल के नाइक मुंबई में भाजपा के दफ्तर में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगे।

इसे भी पढ़ें: आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ली

पूर्व केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री तीन बार मुंबई उत्तर सीट से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। उन्हें 2004 में बॉलीवुड अभिनेता गोविंद ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर शिकस्त दी थी। इसके बाद 2009 में कांग्रेस के संजय निरूपम ने उन्हें हराया था। उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था। बाद में उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें:

प्रमुख खबरें

Oscars 2026 | One Battle After Another का जलवा, 6 पुरस्कारों के साथ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, Sinners को मिले 4 अवॉर्ड

NATO से क्यों तमकमाए हैं ट्रंप? ब्रिटेन समेत पूरे यूरोप को भी धमका दिया

Global Tensions और FII बिकवाली का डबल अटैक, Share Market की कमजोर शुरुआत, Sensex गिरा

Share Market Opening Bell | युद्ध के साये और FII की बिकवाली से बाजार पस्त! Sensex 138 अंक टूटा, Nifty 23,100 के करीब