वाराणसी के बाद EVM को लेकर मिर्जापुर में बवाल, सपा कार्यकर्ताओं ने कहा- स्ट्रांग रूम से आ रही बीप की आवाज

By अंकित सिंह | Mar 09, 2022

उत्तर प्रदेश में ईवीएम को लेकर राजनीति तेज हो गई है। चुनावी नतीजों को लेकर 24 घंटे से भी कम वक्त बचा है। हालांकि ईवीएम को लेकर बवाल शुरू हो गया है। विपक्ष का आरोप है कि ईवीएम से छेड़खानी या अदला-बदली की जा रही है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई जिलों में प्रदर्शन भी किया है। खबर यह भी है कि मिर्जापुर के बथुआ स्थित पॉलिटेक्निक में बने स्ट्रांग रूम  के सामने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देर रात तक निगरानी की और जमकर हंगामा मचाया। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अंदर से बीप की आवाज आ रही थी। कुछ लोगों ने कहा कि जिस तरीके से मतदान के बाद बीप की आवाज आती है ठीक उसी तरह से आवाज आ रही थी। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश के आरोपों का वाराणसी के DM ने दिया जवाब, केशव प्रसाद मौर्य ने भी साधा निशाना, कहा- आयोग पर आरोप लगाना शोभा नहीं देता

अखिलेश के आरोप पर अब भाजपा की ओर से भी पलटवार किया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश जी चुनाव के दौरान समझ गए थे कि लोग समाजवादी पार्टी की ओर गंभीर नहीं हैं क्योंकि उनकी पहली सूची में ही जेल और बेल वाले लोग ज्यादा थे। उम्मीदवार कम और जनता की उम्मीदों पर वार करने वाले ज्यादा थे। चुनाव के आखिरी दौर में मैंने कहा था कि ये जो अखिलेश जी नई सपा और नई हवा की बात करते हैं, आप 10 मार्च का इंतजार कीजिए। ये वही हवा है वही सपा है, जनता जिनसे खफा है, मन बना लिया है करना इनको दफा है और 10 मार्च को अखिलेश यादव जी कहेंगे कि EVM बेवफा है।

प्रमुख खबरें

IPL में CSK के नए Bowling Coach बनेंगे Mohit Sharma, CEO ने की पुष्टि

Bihar में Forensic Labs का होगा आधुनिकीकरण, गृह विभाग ने बनाई विशेष रणनीति

Asian Games Cricket: बारिश से Nepal मैच रद्द, Semifinal में Sri Lanka और India की होगी टक्कर

एयरस्पेस बंद कर बहुत अकड़ में था पाकिस्तान, उसी के दोस्त से भारत ने निकाल लिया जुगाड़