नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में जीत के बाद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे PM Modi, जानें पूरी जानकारी

By रितिका कमठान | Mar 05, 2023

देश के उत्तर-पूर्वी राज्य, नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में हुए चुनावों के परिणाम आने के बाद अब राज्यों में सरकार बनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ही तीनों राज्यों के होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। मेघालय और नागालैंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सात मार्च को होगा जबकि त्रिपुरा में शपथ ग्रहण आठ मार्च को किया जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमने कोनराड संगमा से हमारे दोनों विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने का अनुरोध किया है। क्योंकि दोनों विधायक एलेक्जेंडर लालू हेक और सनबोर शुल्लई अनुभवी विधायक हैं। हमें उम्मीद है कि हमारी पार्टी के दोनों विधायक कैबिनेट में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक कोनराड संगमा सात मार्च को लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ये शपथ ग्रहण शिलॉन्ग में आयोजित होगा जहां पीएम मोदी भी राजभवन में उपस्थित होंगे। 

मेघालय बीजेपी प्रमुख अर्नेस्ट मावरी ने बताया कि बीजेपी ने इस चुनाव में दो सीटें जीती हैं और बीजेपी अध्यक्ष के निर्देश के बाद पार्टी ने सरकार बनाने के लिए एनपीपी को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि ये पहला मौका है जब मेघालय में पहली बार प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मेघालय राज्य भाजपा प्रमुख ने यह भी कहा कि अगली सरकार पर्याप्त संख्या में विधायकों के साथ एक स्थिर सरकार बनेगी।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई