Virat और Rohit के बाद Ravindra Jadeja ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को कहा अलविदा, साझा की भावुक पोस्ट

By एकता | Jun 30, 2024

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद अब रविंद्र जडेजा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को अलविदा कह दिया है। जडेजा ने रविवार को टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। क्रिकेटर ने टी20 विश्व कप 2024 की ट्रॉफी के साथ अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर साझा की, जिसके साथ उन्होंने एक भावुक नोट लिखकर अपने संन्यास लेने का ऐलान किया। विराट, रोहित और अब जडेजा के संन्यास की खबर ने क्रिकेट के चाहनेवालों के दिल तोड़ दिए हैं। टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने की खुशी के बीच भारतीय क्रिकेट के नामी खिलाड़ियों को संन्यास लेता देख लोग भावुक हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: तेरी जीत मेरी जीत, तेरी हार मेरी हार, ऐसा अपना प्यार, जीत के बाद कुछ इसी तरह से रोहित और विराट ने टी20 क्रिकेट से लिया संन्यास

भारत ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। बारबाडोस के केनसिंग्टन ओवल में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर  176 रन बनाए। जिसके  जवाब में अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेल रही अफ्रीकी टीम 169 रन ही बना पाई और खिताब से दूर हो गई।

प्रमुख खबरें

Famous Shiv Temple: UP के 5 प्राचीन शिव Temple, कहीं रावण ने की थी पूजा तो कहीं कर्ण करते थे अभिषेक

हीरो के पीछे भागोगे तो बर्बाद हो जाओगे, Superstar Rajinikanth की Fans को सख्त नसीहत

Iran-US war: कुवैत-यूएई पर ड्रोन अटैक, क्या कुछ घंटे में ही टूट गया युद्धविराम, ईरान में भी बड़ा धमाका

फिर से एक हो रहे हैं स्मृति-पलाश! फैमिली को साथ देख फिर शुरू हुई शादी की चर्चा