Pahalgam Terrorist Attack: पानी के बाद अब दवाओं के लिए तरसने लगा पाकिस्तान, भारत के फैसले से उड़ी नींद

By अभिनय आकाश | Apr 28, 2025

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी तरह के व्यापार रोक दिए हैं। इस कदम से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने अटारी-वाघा सीमा बंद कर दी है और इस फैसले से भारत और पाकिस्तान के बीच 3886.53 करोड़ रुपये का सीमा पार व्यापार रुकने की आशंका है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) के अनुमान के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच सीधा व्यापार बहुत कम है, लेकिन अप्रत्यक्ष माध्यमों से भारत से हर साल 10 अरब डॉलर का सामान पाकिस्तान पहुंचता है।

अटारी बॉर्डर अमृतसर में स्थित है। भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे ज़्यादा व्यापार इसी सीमा के ज़रिए होता है। भारत के फ़ैसले के बाद पाकिस्तान ने हमारे साथ व्यापार बंद कर दिया है। आपको बता दें कि साल 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार 127 प्रतिशत की बंपर वृद्धि के साथ 1.2 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया है। ये आँकड़े दूसरे देशों के मुक़ाबले काफ़ी कम हैं, लेकिन साल 2023 के मुक़ाबले यह काफ़ी ज़्यादा है, क्योंकि 2023 में दोनों देशों के बीच सिर्फ़ 0.53 बिलियन डॉलर का व्यापार हुआ।

इसे भी पढ़ें: समुंदर में दहाड़ेगा हिंद का शेर, कांपेगा चीन, पाकिस्तान होगा ढेर, मोदी के दोस्त मैक्रों क्या तबाही भारते भेज रहे हैं?

3 बिलियन डॉलर तक का व्यापार

2019 में पुलवामा आतंकी हमले से पहले दोनों देशों के बीच व्यापार 3 बिलियन डॉलर तक था। भारत मुख्य रूप से पाकिस्तान को दवाइयाँ, फार्मास्युटिकल सामग्री, चीनी, चाय, कॉफी, कपास, लोहा, इस्पात, टमाटर, नमक, ऑटोमोटिव घटक और उर्वरक भेजता है। दूसरी ओर, भारत पाकिस्तान से मसाले, खजूर, बादाम, अंजीर, तुलसी और मेंहदी की जड़ी-बूटियाँ आदि आयात करता है। दोनों देशों के बीच व्यापार बंद होने के कारण, पाकिस्तान यूएई, सिंगापुर और श्रीलंका जैसे अन्य पड़ोसी देशों के माध्यम से भारतीय सामान आयात करेगा।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: निशानेबाजी में भारत को मिला एक और सिल्वर! 10m एयर राइफल में पुरुषों की टीम चमकी, Rudrankksh Patil और Himanshu Dhillon फाइनल में पहुंचे

Kerala Rain: भारी बारिश और भूस्खलन से 5 की मौत, प्रशासन को हर घंटे समीक्षा के निर्देश

European Football Round-Up | Atletico Madrid ने Real Madrid को डर्बी में हराया, Manchester City ने गोलों की बारिश के साथ दर्ज की रोमांचक जीत

उत्तर-पूर्वी Sudan में सोने की खदान ढहने से 11 मजदूरों की मौत, 30 घायल