क्या भारत में चीनी की कमी होने वाली है, गेहूं के बाद Sugar एक्सपोर्ट पर भी बैन लगाएगी मोदी सरकार?

By अभिनय आकाश | May 24, 2022

14 मई 2022 को गर्मी और लू की वजह से गेहूं उत्पादन प्रभावित होने की चिंताओं के बीच भारत ने अपने प्रमुख खाद्यान्न की कीमतों में आई भारी तेजी पर अंकुश लगाने के मकसद से गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। अब इसके ठीक दस दिन बाद एक नई खबर भारत के शुगर सेक्टर को लेकर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि भारत सरकार चीनी के निर्यात पर भी बैन लगाने की योजना बना रही है। ऐसे में ये चर्चा तेज हो गई कि क्या आने वाले वक्त में भारत में चीनी की कमी हो सकती है। 

किस साल में कितना निर्यात

 साल मात्रा
 2017-18  6.2 लाख टन
 2018-19 38 लाख टन 
 2019-20  59.60 लाख टन 

 क्या है वजह

रिपोर्ट के अनुसार घरेलू कीमतों में उछाल को रोकने के लिए सरकार चीनी निर्यात को प्रतिबंधित कर सकती है। पिछले हफ्ते ही सरकार ने घरेलू जरूरतों को देखते हुए गेहूं के एक्सपोर्ट पर बैन लगाने का फैसला लिया था। अब संभव है कि चीनी के निर्यात पर भी रोक लगाने का फैसला ले लिया जाए। रिपोर्ट के मुताबिक एक विकल्प ये भी है कि सरकार इस सीजन में चीनी के निर्यात को 10 मिलियन टन पर सीमित कर दे। सरकार निर्यात की निगरानी करना चाहती है ताकि वे 10 मिलियन टन के जादुई आंकड़े को पार न करें। जहां तक ​​10 मिलियन टन का सवाल है, तो बहुत गंभीर संदेह है कि 10 मिलियन टन वास्तव में हासिल होगा या नहीं। 

 

प्रमुख खबरें

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल

Saharanpur में देवबंद के पास बड़ा हादसा, कंटेनर की टक्कर से चार श्रद्धालुओं की मौत