महिलाओं के बाद अब स्टूडेंट्स भी कर सकेंगे फ्री में बस यात्रा, केजरीवाल का एक और चुनावी वादा

By अभिनय आकाश | Jan 17, 2025

दिल्ली के चुनावी दंगल में हर बार की तरह इस बार भी विभिन्न पार्टियों की तरफ से ताल ठोके जा रहे हैं लेकिन असल मुकाबला तो सिर्फ तीन पार्टियों के बीच ही है। जिन्होंने जनता के सामने अपने वादों-इरादों का पिटारा खोल दिया है। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के दोबारा सत्ता में आने पर छात्रों को मुफ्त बस यात्रा प्रदान करने के एक बड़े वादे की घोषणा की है। यह घोषणा चुनाव से पहले आप के मतदाता आधार को मजबूत करने के उद्देश्य से मुफ्त सुविधाओं की एक श्रृंखला के बीच आई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में दोबारा हमारी सरकार बनने पर स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के लिए दिल्ली मेट्रो में रियायत और बसों में सफ़र मुफ़्त करेंगे।

इसे भी पढ़ें: परवेश वर्मा का दावा, केजरीवाल के झूठ से तंग आ चुकी जनता, भाजपा की बनने जा रही सरकार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये बिल्कुल जनहित का मामला है और न इसमें कोई राजनीति है और न होनी चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे बच्चों और युवाओं के लिए प्रधानमंत्री इसे जरूर स्वीकार करेंगे। चुनाव खत्म होने के बाद हम बसों में छात्रों का सफर फ्री कर देंगे। मेट्रो के अंदर 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। ये छात्रों के जीवन में एक खुसी लेकर आएगा।  

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand