प्रियंका पर योगी के बयान के बाद, अब भारत का नाम लेकर इजरायल ने किया बड़ा खेल

By अभिनय आकाश | Dec 17, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इजरायल का नाम लेकर ऐसा ऐलान किया है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। वैसे एक बयान इजरायल से भी आया है जिसने भारत में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सीएम योगी और इजरायल की खबर जान आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, सीएम योगी ने वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी पर बहुत बड़ा हमला बोला है। सीएम योगी ने कहा कि संसद में कांग्रेस की एक नेता फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर घूम रही थीं। वहीं हम यूपी के लोगों को इजरायल भेज रहे हैं। हमने 5600 से ज्यादा युवा लोगों को इजरायल में काम करने के लिए भेजा है। इन लोगों के लिए इजरायल में खाने से लेकर रहने सब फ्री है। इनको सुरक्षा की गारंटी भी मिली है और डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा की सैलरी भी मिल रही है। इसके बाद सीएम योगी ने इजरायल को लेकर एक बहुत बड़ा दावा कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh पर Lok Sabha में अब प्रियंका ने क्या कर दिया ऐसा? बीजेपी क्यों भड़क गई

प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'फिलिस्तीन' लिखा हुआ एक बैग ले रखा था, जो फिलिस्तीनियों के प्रति उनके समर्थन को दर्शाता था। बैग पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर एक शब्द भी नहीं बोला लेकिन फिलिस्तीन बैग के साथ एक फैशन स्टेटमेंट बनाना चाहती हैं। बीजेपी पर पलटवार करते हुए वाड्रा ने कहा कि यह कौन तय करेगा कि मैं कौन से कपड़े पहनूंगा? यह विशिष्ट पितृसत्ता है, जो यह तय करती है कि एक महिला को क्या पहनना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार