10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुएं को काबू में कर वन विभाग ने शनिवार सुबह शिवालिक क्षेत्र के जंगल में तेंदुए को छोड़ा

By राजीव शर्मा | Mar 05, 2022

मेरठ के पल्लवपुरम फेज-2 की आवासीय क्षेत्र में 10 घंटे तक कोहराम मचाने वाले तेंदुए को वन विभाग की टीम ने देर रात काबू में कर शनिवार सुबह सहारनपुर के शिवालिक वन क्षेत्र में पहुंचा दिया और 9.30 बजे तेंदुए को शिवालिक के जंगलों में सफलता पूर्वक छोड़ दिया गया। वन विभाग की टीम ने शिवालिक जंगल में जाकर तेंदुए के पिंजड़े को खोला। पिंजड़ा खुलते ही 12 घंटे से कैद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

डीएफओ राजेश कुमार के अनुसार यह तेंदुआ खेतों के रास्ते मेरठ के रिहायशी इलाके में पहुंचा था। पल्लवपुरम के लोग और तेंदुआ दोनों आपस में अंजान थे। मगर जाते-जाते तेंदुआ मेरठ से अपना नाम लेता गया। डीएफओ राजेश कुमार ने युवा मेहमान को पल्लव नाम दिया। कहा तेंदुआ पल्लवपुरम में निकला इसलिए इसका नाम पल्लव होगा। 10 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़े गए तेंदुए को डीएफओ सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी मिलकर तीन गाड़ियों के साथ रात को शिवालिक ले गए, जहां आज इसे छोड़ दिया गया है।

प्रमुख खबरें

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar Alert पर, 13 संवेदनशील जिलों में बढ़ी निगरानी

Global Energy संकट के बीच 41 देशों से ईंधन खरीदकर बनाई मजबूत सप्लाई चेन, मोदी को बॉस मानने वाले PM ने भारत को लेकर क्या कहा?

Billie Jean King Cup 2026: इटली बनाम यूक्रेन सेमी-फ़ाइनल, जानें कब और कहाँ देखें फ्री लाइव स्ट्रीमिंग

एशियाई खेलों में Dhiraj Bommadevara का नया रिकॉर्ड, भारत तीरंदाजी में शीर्ष पर