Sanjay Singh को Rajya Sabha से निलंबित किए जाने के बाद AAP ने कहा, लोकतंत्र की भावना के खिलाफ

By अंकित सिंह | Jul 24, 2023

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह को सोमवार को राज्यसभा से निलंबित किए जाने पर उनकी पार्टी के सहयोगी राघव चड्ढा ने कहा कि यह निलंबन 'लोकतंत्र की भावना के खिलाफ' है। राज्यसभा के सभापति के निर्देशों का बार-बार 'उल्लंघन' करने के लिए संजय सिंह को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था। सदन के नेता पीयूष गोयल ने उन्हें निलंबित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने ध्वनि मत से स्वीकार कर लिया। निलंबन के बाद सिंह संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट धरने पर बैठ गए। 

इसे भी पढ़ें: Raghav Chadha ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- 9 सालों में हर मोर्चे पर विफल रहे पीएम, NDA बनाम INDIA होगा लोकसभा चुनाव

संजय सिंह शेष सत्र के लिए निलंबित

मणिपुर में हिंसा तथा आम आदमी पार्टी सदस्य संजय सिंह को संसद के मानसूत्र सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने के कारण सोमवार को विपक्षी दलों के हंगामे और नारेबाजी के चलते राज्यसभा की कार्यवाही तीन बार के स्थगन के बाद अपराह्न तीन बजकर एक मिनट पर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी। तीन बार के स्थगन के बाद अपराह्न तीन बजे बैठक फिर शुरू होने पर उपसभापति हरिवंश ने संजय सिंह को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किए जाने का उल्लेख करते हुए उनसे सदन को छोड़कर बाहर चले जाने को कहा। उपसभापति ने कहा कि उन्होंने दो बजे भी आप सदस्य से सदन से हटने का आग्रह किया था लेकिन वह सदन में ही रहे। उन्होंने कहा कि वह एक बार फिर संजय सिंह से आग्रह करते हैं कि वे सदन से बाहर चले जाएं क्योंकि सदन के नियमों के अनुसार निलंबित सदस्य को तुरंत ही सदन से बाहर जाना होता है। इस बीच विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा और उपसभापति ने बैठक को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया। 

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath Full Action में, Agra में अफसरों को चेतावनी- घटिया काम पर दर्ज होगी FIR

Ram Mandir Donation Scam: दान घोटाले में बड़ा Action, 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, अयोध्या कोर्ट ने 14 दिन की हिरासत में भेजा

US-Iran तनाव से Share Market में हाहाकार, Sensex 372 अंक टूटा, Nifty भी धड़ाम

Top 10 Breaking News 29 June 2026 | Europe Heatwave | Delhi Monsoon Arrival | Ram Mandir Donation Theft Case | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें