Rekha Birthday: उम्र सिर्फ एक नंबर, 71 की हुईं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन डीवा' रेखा, जानें कुछ अनकही बातें

By अनन्या मिश्रा | Oct 10, 2025

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रेखा के सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि नेता और अभिनेता भी दीवाने हैं। आज यानी की 10 अक्तूबर को रेखा अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। रेखा का डांस, अभिनय और अदाएं हर किसी को दीवाना बना लेती हैं। तभी आज भी रेखा सभी की पसंदीदा एक्ट्रेस बनी हुई हैं। बता दें कि अभिनेत्री ने 16 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में और ऑडियंस के दिल में जगह बनाई है। कई अभिनेताओं के साथ नाम जुड़ने के बाद भी रेखा सिंगल जिंदगी जी रही हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री रेखा से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

फिल्मी सफर

महज 16 साल की उम्र में रेखा ने फिल्मी इंडस्ट्री में एंट्री कर ली थी। उन्होंने साल 1966 में आई तमिल फिल्म 'रंगुला रतलाम' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में रेखा बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थीं। रेखा की बतौर मुख्य भूमिका में पहली कन्नड़ फिल्म 'ऑपरेशन जैकपॉट नल्ली सीआईडी 999' थी। वहीं एक्ट्रेस ने फिल्म 'सावन भादों' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था।

इसके बाद रेखा ने घर और मुकद्दर का सिकंदर जैसी शानदार फिल्मों में काम किया और यहां से अभिनेत्री के करियर के सबसे सफल दौर की शुरूआत की। कॉमेडी फिल्म खूबसूरत के लिए अभिनेत्री को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पहला पुरस्कार मिला था। इसके बाद अभिनेत्री ने एक ही भूल, बसेरा, सुहाग, सिलसिला, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, बीवी हो तो ऐसी, उमराव जान, मिस्टर नटवरलाल, राम बलराम, खून पसीना, अगर तुम न होते और जीवन धारा में कई बेहतरीन भूमिकाएं निभाईं। 

इसके अलावा अभिनेत्री ने कई महिला केंद्रित फिल्मों में भी काम किया। वहीं रेखा की फिल्म 'खून भरी मांग' आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं। रेखा और अमिताभ बच्चन की केमेस्ट्री बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती थी। वहीं इन दोनों के अफेयर की भी काफी चर्चाएं रही थीं।

पर्सनल लाइफ

बता दें कि साल 1990 में रेखा ने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली थी। वहीं शादी के 3 महीने बाद रेखा को पता चला कि उनके पति मुकेश की मानसिक रूप से बीमार हैं। इसके बाद रेखा ने मुकेश से दूरी बना ली थी। वहीं कुछ समय बाद मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली थी। फिर रेखा ने दोबारा किसी को अपनी लाइफ में आने का मौका नहीं दिया। जिसके बाद से वह आज भी सिंगल रह रही हैं।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया