उम्र महज 20 साल, इरादे खतरनाक, ट्रंप के हमलावर थॉमस क्रुक्स की पूरी कुंडली आई सामने

By अभिनय आकाश | Jul 15, 2024

ट्रंप पर जिस गोलीबाज ने हमला किया उसके बारे में जो जानकारियां निकल कर सामने आ रही हैं वो आपको भी हैरान और परेशान कर देंगी। ये तो सभी जानते हैं कि अमेरिका में गन कल्चर आम है। ये भी सब जानते हैं कि जिस एआर-15 स्नाइपर राइफल का इस्तेमाल गोलीबाज ने की उसका भी अमेरिका में मिलना बहुत आसान है। लेकिन जो आसान नहीं है वो भी ये गोलीबाज कर रहा था। पाकिस्तानी आतंकियों की तरह ये गोलीबाज घर पर बम बना रहा था। इसके घर पर से बहुत सी ऐसी आपत्तिजनक साम्रगी मिली है जो किसी आतंकी के पास मौजूद हो सकती है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोली चलाने वाले संदिग्ध व्यक्ति के पास से चौंकाने वाले समान बरामद हुआ। पुलिस की जांच में हमलावर की गाड़ी में बम बनाने का सामान बरामद हुआ है। इसके बाद से अमेरिकी अधिकारी के होश फाख्ता हो गए हैं। 

अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने बताया है कि ट्रंप पर गोली चलाने वाले शख्स की पहचान 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के तौर पर हुई है। क्रुक्स पेंसिल्वेनिया के बेथल पार्क का रहने वाला था। यह जगह रैली स्थल से 56 किलोमीटर दूर है। थॉमस ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी से ही जुड़ा हुआ था। उसने पहले एक डेमोक्रेटिक-गठबंधन ग्रुप ये थी छोटा-सा योगदान दिया था। 2022 में बेथेल पार्क हाई स्कूल से उसने ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की। पेन्सिलवेनिया के वोटर्स डेटाबेस में एक लिस्ट के मुताबिक, थॉमस को रिपब्लिकन के रूप में वोट देने के लिए रजिस्टर्ड किया गया था। इस साल का राष्ट्रपति चुनाव वोटिंग के लिए उसका पहला चुनाव होता। ट्रंप पर हमले के बाद जब थॉमस के पिता मैथ्यू क्रुक्स से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर क्या हो रहा है। थॉमस के शरीर पर कोई निशान नहीं था, इसलिए उसकी पहचान के लिए DNA और बायोमीट्रिक का इस्तेमाल करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Donald Trump पर हुए जानलेवा हमले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं

ट्रम्प की चुनावी रैली में क्या हुआ?

दो कानून प्रवर्तन अधिकारियों के अनुसार गोली चलने से कुछ देर पहले ही रैली में शामिल होने जा रहे लोगों ने एक व्यक्ति को पास की एक इमारत की छत पर चढ़ते देखा और स्थानीय अधिकारियों को सूचित किया। पहचान उजागर नहीं होने की शर्त पर ‘एपी’ से बातचीत में अधिकारियों ने बताया कि एक अधिकारी ने छत पर चढ़कर संदिग्ध को ललकारा जिसने अपनी राइफल उनपर (अधिकारी पर) तान दी। अधिकारी के अनुसार इसके बाद अधिकारी नीचे उतरने लगा और हमलावर ने तुरंत पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर निशाना साध दिया जिसके बाद ‘सीक्रेट सर्विस’ के लोगों ने उसे मार गिराया। हमलावर ने 5.56एमएम की एआर-शैली की राइफल का इस्तेमाल किया। जांच में इस चरण में ऐसा प्रतीत होता है कि उसने अकेले घटना को अंजाम दिया। 

 यूट्यूब चैनल का टी शर्ट पहन रखा था 

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए और समाचार एजेंसी एपी द्वारा जियोलोकेटेड किए गए एक वीडियो में क्रुक्स को दाहिने हाथ पर काले अमेरिकी ध्वज के साथ एक ग्रे टी-शर्ट पहने हुए और बटलर फार्म शो मैदान के उत्तर में छत पर बेसुध लेटे हुए दिखाया गया है। जहां ट्रंप की रैली हुई थी।  क्रुक्स के शरीर की छवियों से पता चला है कि वह डिमोलिशन रेंच की टी-शर्ट पहने हुए प्रतीत होता है, जो एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल है जो नियमित रूप से अपने निर्माता के मानव पुतलों वाले लक्ष्यों पर हैंडगन और असॉल्ट राइफल से फायरिंग के वीडियो पोस्ट करता है।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav की रणनीति पर Brajesh Pathak का पलटवार, राहुल गांधी पर भी खूब बरसे

Pakistan के गृह मंत्री Mohsin Naqvi रविवार को जाएंगे Tehran, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा

27 सीटों पर 27 हजार वोटों का लक्ष्य, Akhilesh Yadav ने बताया BJP को रोकने का प्लान

Dollar निर्भरता घटाने वाले mBridge प्रोजेक्ट से Saudi Central Bank बाहर निकला