अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बेटे की सुरक्षा को लेकर एजेंसी को खर्च करने पड़ रहे हैं 30,000 डॉलर से अधिक प्रतिमाह

By अभिनय आकाश | Apr 06, 2022

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बड़े बेटे हंटर बाइजेन अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अपनी लग्जीरियस लाइफ तो कभी विभिन्न महिलाओं से लेकर कॉल गर्ल्स को पेमेंट किए जाने के विभिन्न किस्म के आरोप उन पर लगते रहते हैं। लेकिन ताजा मामला उनकी सुरक्षा से जुड़ा है जिसकी वजह से सीक्रेट सर्विस एजेंसी को एक महीने में 30,000 डॉलर से अधिक खर्च करना पड़ रहा है। एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार सीक्रेट सर्विस राष्ट्रपति जो बिडेन के सबसे बड़े बेटे हंटर बाइडेन को उनके महंगे कैलिफोर्निया किराये के घर के पास मालिबू हवेली किराए पर लेने के लिए एक महीने में 30,000 डॉलर से अधिक खर्च कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन को 10 करोड़ डॉलर की मिसाइल देगा अमेरिका, जो बाइडेन ने देर रात की घोषणा

एजेंसी को बाजार मूल्य पर किराए के लिए ठिकाने की तलाश करनी होती है। इसमें कोई नई बात नहीं है। सीक्रेट सर्विस ने एबीसी को एक बयान में बताते हुए व्यवस्था के विवरण की पुष्टि करने से इनकार कर दिया। सीक्रेट सर्विस की तरफ से कहा गया कि सुरक्षात्मक कार्यों का संचालन करने के लिए उपयोग किए जाने वाले साधनों, विधियों या संसाधनों को लेकर कोई भी व्याख्या या टिप्पणी नहीं की जाती है।  

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट