अग्निपथ योजना: बिहार में आज भी जारी है बवाल, उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर ऐसे साधा निशाना

By अंकित सिंह | Jun 18, 2022

बिहार में अग्निपथ योजना को लेकर आज चौथे दिन भी बवाल लगातार जारी है। आज आरजेडी की ओर से बिहार बंद बुलाया गया था जिसमें कई अन्य पार्टियों ने भी अपना समर्थन जताया है। इन सबके बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का भी बयान सामने आया है। तारकिशोर प्रसाद ने सबसे पहले तो बिहार के वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक दो छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शेष जगह स्थिति नियंत्रण में है। विगत दो दिनों में शरारती तत्वों नें नौजवानों और अग्निपथ के नाम पर सरकारी संपत्तियों को जो नुकसान पहुंचाने का काम किया है वह दुखद है। 

इसे भी पढ़ें: 'कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं', अनुराग ठाकुर ने युवाओं से कहा- हिंसा का रास्ता ठीक नहीं

आपको बता दें कि बिहार के कई हिस्सों में लगातार चौथे दिन भी अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को जहानाबाद जिले में तेहटा पुलिस चौकी परिसर के अंदर खड़े एक ट्रक और एक बस समेत कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। वामपंथी अखिल भारतीय छात्र संघ (आईसा) के नेतृत्व में छात्र संगठनों द्वारा आहूत राज्यव्यापी बंद के मद्देनजर गया, बक्सर, जहानाबाद सहित राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में शनिवार को सड़क परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं और आपात सेवाओं को छोड़कर अधिकांश दुकानें व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। 

प्रमुख खबरें

RBI के संभावित हस्तक्षेप से संभला Rupee, शुरुआती कारोबार में Dollar के मुकाबले 10 पैसे मजबूत

Air Force Day पर बोले PM Narendra Modi, डेटा और ड्रोन से दुश्मनों को हराने में सक्षम वायु सेना

नाना पाटेकर का आखिरी वीडियो... निधन से कुछ दिन पहले गणपति पूजा करते आए थे नजर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अभिनेता Nana Patekar के निधन से देश में शोक की लहर! नाम फाउंडेशन से लेकर पर्दे तक, नेताओं और दिग्गजों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि