अग्निपथ योजना: विरोध के बीच योगी की युवाओं से अपील, आप किसी बहकावे में न आएं

By अंकित सिंह | Jun 16, 2022

सेना में भर्ती के लिए सरकार ने अग्नीपथ योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत सरकार 4 वर्षों के लिए युवाओं को सेना में भर्ती करेगी। उसके बाद उन्हें रिटायर कर दिया जाएगा। अब इसी को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बिहार में इस प्रदर्शन का सबसे ज्यादा असर दिखाई दे रहा है। इन सब के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से अपील की है। योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा है कि अग्नीपथ योजना युवाओं के भविष्य को स्वर्णिम आधार देगी। युवा किसी बहकावे में ना आए। 

इसे भी पढ़ें: यूपी में बुलडोजर वाले एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा, कहा- कानून के हिसाब से हो कार्रवाई

क्या है सेना का अग्निपथ?

तीनों सेनाओं में जवानों की कम समय के लिए भर्ती होगी। सैन्य बलों में जवानों की 4 साल के लिए भर्ती होगी। 17 साल 6 महीने से 21 साल तक के लोग भर्ती होंगे। छह महीने की ट्रेनिंग के बाद सैन्य बलों में शामिल होंगे। जवान साढ़े तीन साल फोर्स में एक्टिव ड्यूटी करेंगे। बाद में 75 फीसदी जवानों को रिटायर कर दिया जाएगा। 25 फीसदी जवानों की एक महीने बाद फिर से भर्ती होगी। भर्ती सेना के तय नियमानुसार ही होगी। मेरिट और चार साल के सेवाकाल के दौरान किए गए प्रदर्शन के आधार पर केंद्रीयीकृत और पारदर्शी मूल्य़ांकन होगा। 100 % उम्मीदवार वालंटियर के तौर पर रेगुलर काडर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।