Agnipath Row: गठबंधन में दरार! भाजपा ने उठाए नीतीश सरकार पर सवाल, जदयू ने किया पलटवार

By अंकित सिंह | Jun 19, 2022

सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर बवाल लगातार जारी है। विपक्ष जबरदस्त तरीके से केंद्र सरकार पर हमलावर है। वही, अग्निपथ योजना के खिलाफ देश के कई हिस्सों में युवा लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार में 4 दिनों से तक हिंसक प्रदर्शन हुई है। इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं को भी निशाना बनाया गया है। बिहार में भले ही भाजपा और जदयू मिलकर गठबंधन में सरकार चला रहे हैं, लेकिन कहीं ना कहीं अग्निपथ योजना को लेकर मंत्रियों की सोच भाजपा से बिल्कुल अलग है। भाजपा का आरोप है कि बिहार में अग्निपथ योजना के खिलाफ बवाल इतना ज्यादा इसलिए भी बढ़ा, क्योंकि प्रशासन पूरी तरह से मौन था। यही कारण है कि भाजपा लगातार नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार पर हमलावर हो गई है। संजय जायसवाल जिनके घर में प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की थी, ने राज्य सरकार की आलोचना की कि उसने प्रदेश में हिंसक विरोध को रोकने के लिए अपर्याप्त प्रयास किए। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जब प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को बेतिया जिले में मेरे घर पर हमला किया तो हमने अग्निशमन दस्ते को बुलाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन की अनुमति मिलने पर ही दमकल की गाड़ियां आएंगी। प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास और भाजपा के कई कार्यालयों में तोड़फोड़ की थी। जायसवाल ने आगे कहा कि ‘‘विरोध करने का हक सभी को है। विरोध करने में कोई बुराई नहीं है। हम सभी अलग-अलग दल के हैं, लेकिन जिस तरह खास पार्टी के दफ्तरों को निशाना बनाकर जलाया गया, वह गलत है। हम भी प्रशासन का हिस्सा है। जो हो रहा है वह बहुत गलत हो रहा है। जिस तरह बिहार में हो रहा है वह हिंदुस्तान में कहीं नही हो रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिहार में जो घटनाएं हो रही है, वह झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी नहीं हुआ, जहां हमारी सरकार नहीं है। यह एक साजिश है। प्रशासन को इसे सामने लाना होगा। 

इसे भी पढ़ें: 'उपद्रव के पीछे लगी है पूरी मशीनरी', संजय जायसवाल ने पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल, बोले- जो हिंदुस्तान में नहीं हो रहा वह बिहार में हो रहा

जदयू का पलटवार

जायसवाल की टिप्पणी पर जदयू के राष्ट्रीय प्रमुख राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पहलटवार किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक निर्णय लिया। दूसरे राज्यों में भी इसका विरोध हो रहा है। युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, इसलिए वे विरोध करने उतरे। बेशक हिंसा कोई रास्ता नहीं है। हम हिंसा को स्वीकार नहीं कर सकते। लेकिन भाजपा को यह भी सुनना चाहिए कि इन युवाओं की क्या चिंता है। इसके बजाय भाजपा प्रशासन पर आरोप लगा रही है। प्रशासन क्या करेगा। ललन सिंह ने कहा कि संजय जायसवाल का संतुलन बिगड़ा है, अर्नगल आरोप लगा रहे हैं। नीतीश कुमार, प्रशासन चलाने में सक्षम है और जानते हैं कि कैसे प्रशासन चलाया जाता है। गुड गवर्नेंस के लिए नीतीश जी को पुरस्कर मिल चुका है।

प्रमुख खबरें

Titan के नतीजों से Stock Market में धूम, Share रॉकेट बना, 35% बढ़ा Profit

Petrol-Diesel पर राहत की बड़ी कीमत, सरकारी Oil Companies को हर महीने ₹30 हजार करोड़ का घाटा

OpenAI विवाद में नया मोड़: Elon Musk की पार्टनर Shivon Zilis ने खोले निजी जिंदगी के पन्ने

Stock Market में Lenskart का बड़ा खेल, 5300 करोड़ के सौदे के बाद शेयर में आया 5% का उछाल