अग्निपथ योजना: तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर दागे सवाल, पूछा- क्या ये योजना शिक्षित युवाओं के लिए मनरेगा है?

By अंकित सिंह | Jun 19, 2022

सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा आई गई अग्निपथ योजना को लेकर बवाल जारी है। इसका सबसे ज्यादा असर बिहार में देखने को मिल रहा है। इन सब के बीच बिहार में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और 20 सवाल दागे है। दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार बताए कि 4 साल के लिए बहाल होने वाले युवकों को नियमित रूप से सेना में भर्ती होने वाले युवकों की ही तरह नियमित छुट्टी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना में सिर्फ सैनिक को 4 साल के लिए क्यों रखा जा रहा बड़े अफसर को भी रखा जाए। तेजस्वी ने साफ तौर पर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बिना सोचे समझे लाई गयी योजनाएँ Take off से पहले ही Crash हो जाती है। 

इसे भी पढ़ें: अग्निपथ हिंसा के बीच MHA का बड़ा फैसला, बिहार में भाजपा के 10 नेताओं को दी गई सुरक्षा

केंद्र सरकारों पर सवालों की झड़ी लगाते हुए तेजस्वी ने पूछा कि क्या यह पहली ऐसी सरकारी बहाली योजना नहीं है जिसमें महज 4 साल में बेरोजगार होने की 75% विशुद्ध गारंटी है? उन्होंने पूछा कि 22 वर्ष की आयु में युवा रिटायर हो जाएंगे, क्या इससे उनकी उच्च शिक्षा प्रभावित नहीं होगी? उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस वक्त नौकरी को लेकर युवा तनाव में है। कुल मिलाकर देखें तो अग्नीपथ योजना को लेकर राजनीतिक बवाल लगातार जारी है। इन सबके बीच आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीनों सेनाओं के प्रमुख के साथ बड़ी बैठक कर रहे हैं। अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन का सबसे ज्यादा असर बिहार में देखने को मिला।

प्रमुख खबरें

अभिनेता Nana Patekar के निधन से देश में शोक की लहर! नाम फाउंडेशन से लेकर पर्दे तक, नेताओं और दिग्गजों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Delhi Police ने सोशल मीडिया से हटवाईं प्रदर्शन से जुड़ी 11 भ्रामक पोस्ट

Delhi High Alert | CJP प्रदर्शन से पहले छावनी बनी दिल्ली! जंतर-मंतर पर परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, FRS तकनीक से 2,800 संदिग्धों पर कड़ी नजर

Nana Patekar Death | अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, देर रात आया कार्डियक अरेस्ट, 45 मिनट CPR के बाद भी नहीं बची जान