अग्निपथ योजना: उद्धव ठाकरे बोले- युवाओं के पास नौकरी नहीं... भगवान राम के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं

By अंकित सिंह | Jun 19, 2022

सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर देश में लगातार बवाल चल रहा है। विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। देश के कई हिस्सों में युवा इस योजना के खिलाफ सड़कों पर उतरे। इन सबके बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी इस योजना के बहाने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि देश के युवाओं के जीवन और महत्वाकांक्षाओं से खिलवाड़ करना गलत है। दरअसल, उद्धव ठाकरे शिवसेना के 56वें स्थापना दिवस पर पार्टी के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि यदि युवाओं के पास नौकरी नहीं होगी तो केवल भगवान राम के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: BJP ऑफिस की सिक्योरिटी में अग्निवीरों को..., बयान पर घिरे कैलाश विजयवर्गीय, केजरीवाल-वरूण गांधी ने कसा तंज

उद्धव ठाकरे ने कहा कि अग्निपथ योजना के खिलाफ देश के कुछ हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन होने के बावजूद महाराष्ट्र शांत है। उन्होंने कहा कि आज मेरा दिन हो सकता है, कल कोई और बेहतर विकल्प के तौर पर उभरेगा। दूसरी ओर अग्निपथ योजना को लेकर सेना की ओर से एक संवाददाता सम्मेलन किया गया। सेना की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि हम सेना में युवाओं को ज्यादा शामिल करना चाहते हैं ताकि सेना की औसत उम्र 32 साल से कम होकर 26 साल की जा सके। सेना की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने एक संवाददाता सम्मेलन किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस योजना पर 1989 से विचार चल रहा था। उन्होंने यह भी साफ कह दिया है कि योजना वापस नहीं ली जाएगी। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने अग्निवीरों के साथ किसी भी प्रकार के भेदभाव से इनकार किया है।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल