फर्जी दस्तावेज जमाकर हासिल की अग्निवीर की नौकरी, सेना ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2024

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में जाट रेजिमेंटल सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे एक अग्निवीर (प्रशिक्षु) के खिलाफ फर्जी दस्तावेज जमा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सेना के एक अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले मंगल सिंह ने जाली आधार कार्ड सहित फर्जी दस्तावेज जमा कराए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी ने फर्जी आधार कार्ड, इंटर की फर्जी मार्कशीट, चरित्र प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी पाई थी। स्थानीय पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिले के छावनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की। जाट रेजिमेंट ट्रेनिंग बटालियन में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल युवराज सिंह ने बताया कि सेना ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई