UP Police में भी अग्निवीर योजना? वायरल हुआ लेटर तो आई सफाई, अखिलेश ने साधा योगी सरकार पर निशाना

By अंकित सिंह | Jun 13, 2024

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मिनिस्ट्रियल स्टाफ की आउटसोर्सिंग से जुड़ा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक 'लेटर' वापस ले लिया है। देर रात स्पष्टीकरण में, उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को कहा कि पत्र 'गलती से' जारी किया गया था और अब इसे वापस ले लिया गया है। प्रदेश पुलिस ने एक बयान में कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग की व्यवस्था पहले से ही लागू है। एक गलती के कारण चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के स्थान पर मंत्रालयिक कर्मचारियों के लिए जारी पत्र रद्द कर दिया गया है। पुलिस विभाग और शासन स्तर पर ऐसा कोई मामला लंबित नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Wayanad में बोले PM Modi, दिल्ली में बनी है अपंग सरकार, नफरत को प्रेम और अहंकार को विनम्रता ने हराया

वहीं, इसको लेकर राजनीतिक शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने चुनाव के दौरान ही आगाह किया था कि सेना में अग्निवीर बनाने के बाद अगला नंबर उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों का है, सेना को अग्निवीर बनाने के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस को भी अग्निवीर बनाने जा रही है भाजपा। उस दिन मेरी कहीं हुई बात सत्य हो गई है, उत्तर प्रदेश पुलिस में संविदा पर उपनिरक्षक लेखा के पदों को भरने की बात हो रही है। सपा नेता ने कहा कि नौजवान समझ लें, रोज़गार देना इस सरकार के एजेंडे में है नहीं।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Balochistan में दोहरा Attack, विद्रोही समूहों ने नसीराबाद में हमलों की जिम्मेदारी ली

Balochistan में फिर जबरन गुमशुदगी, Human Rights संस्था PAANK ने Pakistan पर उठाए गंभीर सवाल

Keralam में Priyanka Gandhi का LDF सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- युवा Jobs के लिए पलायन को मजबूर

पूर्व राजनयिक KP Fabian ने US को दिखाया आईना, बोले- यह अहंकार और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण