AGR मामला: Vodafone Idea ने चुकाए ₹3,354 करोड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2020

नयी दिल्ली। दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने सोमवार को कहा कि उसने समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) के बकाये को लेकर दूरसंचार विभाग को 3,354 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान कर दिया है। कंपनी ने बीएसई को बताया कि उसने स्वआकलन के हिसाब से अब एजीआर बकाये की मूल राशि का पूरा भुगतान कर दिया है।

इस भुगतान के साथ ही कंपनी ने अभी तक सरकार को एजीआर बकाये को लेकर 6,854 करोड़ रुपये दिये हैं। कंपनी ने कहा, ‘‘कंपनी ने आज (सोमवार को) दूरसंचार विभाग को 3,354 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इस तरह एजीआर बकाये की मूल राशि में बचे हुए का भुगतान हो गया है। कंपनी ने एजीआर बकाये की 6,854 करोड़ रुपये की पूरी मूल राशि का भुगतान कर दिया है।’’ दूरसंचार विभाग ने वोडाफोन आइडिया से एजीआर बकाये को लेकर करीब 53 हजार करोड़ रुपये की मांग की है। इसमें ब्याज, जुर्माना तथा राशि के भुगतान में की गयी देरी पर ब्याज भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: वायरस की वजह से निर्यात बाजार में चीन की जगह ले सकता है भारत : एसोचैम

कंपनी ने कहा कि वह एजीआर देनदारी के स्वआकलन की रिपोर्ट दूरसंचार विभाग को छह मार्च को सौंप चुकी है। कंपनी ने इससे पहले एजीआर बकाये को लेकर 17 फरवरी को 2,500 करोड़ रुपये और 20 फरवरी को एक हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता