सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भर्ती के लिए फ्लिपकार्ट, भारतीय नौसेना प्लेसमेंट एजेंसी में समझौता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2021

भारतीय नौसेना प्लेसमेंट एजेंसी (आईएनपीए) ने भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त कर्मियों की भर्ती के लिए ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ एक समझौता किया है।

भारतीय नौसेना ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘इस समझौते के जरिये आईएनपीए, फ्लिपकार्ट के भर्ती मानकों के अनुसार प्रासंगिक पदों के लिए पूर्व सैनिकों के एक समूह की पहचान करेगा।’’

इसके बदले फ्लिपकार्ट इन व्यक्तियों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कॉरपोरेट क्षेत्र के लिए सक्षम करेगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व सैनिकों को उनकी सेवा अवधि के दौरान प्राप्त योग्यता, अनुभव और विशेषताओं के अनुरूप अवसर प्रदान करना है।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo का Portugal टीम से संन्यास का फैसला, 23 साल के करियर पर लगेगा विराम

सूरत में सहकर्मी की गर्दन काटकर हत्या, आरोपी सचित्रकुमार नरेंद्र बल गिरफ्तार

अंबाला में Amit Shah ने 1857 क्रांति के भव्य शहीद स्मारक और संग्रहालय का लोकार्पण किया

Bhupender Yadav ने कहा, Bihar की अटकी परियोजनाओं को पर्यावरण मंजूरी पर मंत्रालय देगा ध्यान