एनएसडीसी, सीएससी ने कौशल विकास में तेजी लाने के लिए समझौता किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2022

नयी दिल्ली|  राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) और साझा सेवा केंद्र (सीएससी) ने सेवाओं की आपूर्ति के लिए एक समझौता किया है, ताकि  भारत में कौशल विकास की गति को तेज किया जा सके।

इस साझेदारी के तहत ग्रामीण स्तर पर सीएससी एक कौशल डेस्क के रूप में कार्य करेंगे, जो विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता पैदा करेगी।

एनएसडीसी के मुख्य परिचालन अधिकारी वेद मणि तिवारी ने बयान में कहा कि सीएससी के जरिए एनएसडीसी जमीनी स्तर पर किसी प्रकार का कौशल सीखने के इच्छुक लोगों की पहचान करने और उन्हें उचित प्रशिक्षण देने में सक्षम होगा।

उन्होंने कहा कि यह रणनीतिक साझेदारी एनएसडीसी को सीएससी के डेटाबेस और विश्लेषणों का लाभ उठाने और कौशल सीखने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए योजना बनाने में मदद करेगी।

प्रमुख खबरें

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर