अमेरिका में रेल श्रमिक संगठनों के साथ करार अंतिम चरण में, हड़ताल टली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2022

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का मानना ​​​​है कि श्रमिक संगठनों से मध्यम वर्ग बना है, लेकिन उन्हें यह भी पता है कि मध्यावधि चुनाव से पहले रेल कर्मचारियों की हड़ताल अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकती है। रेल कर्मचारियों की हड़ताल को टालने के प्रयासों के तहत उनके प्रशासन के अधिकारियों ने रेलवे और श्रमिक संगठनों के साथ वाशिंगटन में बातचीत जारी रखने के लिए पूरी कोशिश की।

यह समझौता रेलवे कंपनियों के लिए भी एक जीत है जो ऐसे उद्योग में अधिक कर्मियों को बनाए रखने और भर्ती करने में सक्षम होंगे जो आने वाले दशकों तक अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी का हिस्सा बना रहेगा।’’ अगर रेलवे कर्मियों के 12 संगठनों के साथ समझौता नहीं होता तो शुक्रवार से रेल सेवाएं प्रभावित हो सकती थीं और भोजन तथा ईंधन की ढुलाई ठप हो सकती थी। इससे प्रतिदिन दो अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो सकता था।

प्रमुख खबरें

Gonda Tournament से विनेश की वापसी, Doping नियमों पर WFI से टकराव, दांव पर लगा करियर

China के 2 पूर्व रक्षा मंत्री को जिनपिंग ने सुनाई मौत की सजा, वजह जानकर चौंकी दुनिया

Tata Motors का बड़ा धमाका: अब 10 लाख से कम में Panoramic Sunroof वाली Nexon हुई लॉन्च

पर्सनल लोन अप्रूवल पाने के लिए आवेदन को मजबूत बनाने के आसान कदम