किसान नेताओं से सरकार कब करेगी बात? कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने दिया यह जवाब

By अंकित सिंह | Jul 23, 2021

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान नेता लगातार आठ महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। हालांकि सरकार और किसान नेताओं के बीच लगभग 11 दौर की बातचीत हो चुकी है। लेकिन सभी बातचीत बेनतीजा रही। जनवरी के बाद से किसान नेताओं और सरकार के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है। हालांकि दोनों पक्ष लगातार यह दावा करते हैं कि हम बातचीत को तैयार हैं। इन सब के बीच एक बार फिर से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से सवाल किया गया कि किसानों के साथ बातचीत कब होगी। इस पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हमने उनसे लगातार बात की है। अपना प्रस्ताव भी दिया है। उन्होंने उस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया तो हमने कहा है कि आपका क्या प्रस्ताव है? आप लेकर आएं तो चर्चा करेंगे। बात किस पर करनी है? बात का विषय होगा तो चर्चा होगी न? न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जहां तक किसान यूनियन का सवाल है। उनकी आपत्ति है। पूरे देश के बहुसंख्यक किसान इस सुधार के साथ खड़े हैं। इसके बावजूद भी यूनियन के प्रति भारत सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मध्य दिल्ली के जंतर मंतर पर किसान संसद शुरू की। जंतर मंतर, संसद भवन से कुछ ही दूरी पर स्थित है जहां मॉनसून सत्र चल रहा है। किसानों ने कहा कि किसान संसद आयोजित करने का उद्देश्य यह प्रदर्शित करना है कि अपने 600 लोगों की जान गंवाने के बाद भी उनका आंदोलन अब भी जारी है।

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab | चक्रवात अर्नब ने आंध्र-ओडिशा तट को किया पार! गजपति से 1,500 लोग सुरक्षित निकाले गए, 10 जिलों में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद

US Dollar के मुकाबले Rupee 11 पैसे गिरकर 95.84 के स्तर पर पहुंचा

India Pacific Relations | भारत को PIF में मिला रणनीतिक साझेदार का दर्जा, प्रशांत महासागरीय देशों के साथ सहयोग होगा मजबूत, जयशंकर ने बताया बड़ा कदम

Xi Jinping का वाशिंगटन दौरा! राष्ट्रपति Donald Trump ने प्रोटोकॉल तोड़कर Joint Base Andrews पर किया भव्य स्वागत, व्यापार और ताइवान पर होंगी निर्णायक चर्चा