मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को होशंगाबाद और हरदा के किसानों की तरफ से कृषि मंत्री ने की मूंग भेंट

By दिनेश शुक्ल | May 26, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने मंगलवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मूंग भेंट की। कृषि मंत्री ने यह मूंग किसानों की तरफ से भेंट की। मंत्री कमल पटेल ने हरदा और होशंगाबाद क्षेत्र के किसानों की ओर से प्रतीक स्वरूप मूंग भेंट की है। इस अंचल में इस वर्ष ग्रीष्मकालीन मूंग की बहुत अच्छी पैदावार हुई है। किसानों ने मुख्यमंत्री चौहान के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए कृषि मंत्री पटेल के माध्यम से ग्रीष्मकालीन मूंग भेंट की है

कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि हरदा जिले में 74 हजार 142 हेक्टेयर में और होशंगाबाद जिले में 1  लाख 2000 हेक्टेयर में इस तरह कुल 1 लाख 76 हजार 142 हेक्टेयर में मूंग का उत्पादन हुआ है। इस अंचल में ग्रीष्मकालीन मूंग की प्रति हेक्टेयर औसत पैदावार 10 से 12 क्विंटल हुई है, जो एक उपलब्धि है। इस दौरान किसानों और श्रमिकों को विभिन्न कार्यों से रोजगार भी मिला है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, खाद्य और सहकारिता मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत और आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह उपस्थित थीं।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी