कृषि मंत्रालय के अधिकारी ने कहा- वर्ष 2024 तक किसानों की आय दोगुनी करने के रास्ते पर सरकार अग्रसर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2020

नयी दिल्ली।  सरकार 2024 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के मार्ग पर अग्रसर है तथा एक लाख करोड़ रुपये के कृषि आधारभूत ढांचा कोष की स्थापना सहित हाल के कृषि सुधार, इस दिशा में उठाये गये कदम है। कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह यह कहा। कृषि मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय वर्षा सिंचित क्षेत्र प्राधिकार के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) अशोक दलवई ने कहा कि किसानों को बाधा मुक्त व्यापारिक मंच प्रदान करने के लिए तीन अध्यादेशों सहित, हाल के सुधारों का मकसद, फसल उत्पादन के बाद की चुनौतियों से निपटने और किसानों को बेहतर लाभ सुनिश्चित करना है। दलवई, किसानों की आय दोगुनी करने के संबंध में बनी समिति (डीएफआई) के अध्यक्ष भी हैं और उन्होंने यह बात, भारतीय दलहन और अनाज संघ (आईपीजीए) द्वारा आयोजित एक वेबिनार में कही। क्या वर्ष 2024 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को सरकार हासिल कर लेगी, इस सवाल पर, दलवाई ने कहा, हम 100 प्रतिशत स्पष्ट हैं कि हम सही दिशा में और सही रास्ते पर हैं। 

प्रमुख खबरें

Khan Sir को आखिरकार करना पड़ा Surrender, Firing Case में गिरफ्तार करने पहुँची पुलिस को रात को झेलना पड़ा था छात्रों का भारी विरोध

रियल वर्ल्ड में जियो...ट्रंप के खामनेई से मिलने की बात पर बोला ईरान

Viksit Bharat @2047 का मिशन, Delhi में MY Bharat युवा सम्मेलन, 6000 Young Leaders होंगे शामिल

Britain में छात्र Henry Novak की हत्या पर सियासी भूचाल, JD Vance के बयान पर भड़का UK