अहिल्याबाई के विचार प्रतिमाओं से अधिक महत्वपूर्ण: गडकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2025

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अहिल्याबाई होल्कर के विचारों को प्राथमिकता देकर समाज को बदलने के प्रयासों की कमी पर रविवार को अफसोस जताया और ऐतिहासिक हस्तियों की प्रतिमाएं स्थापित करने तथा शहरों के नाम उनके नाम पर रखने की मांगों की ओर इशारा करते हुए तर्कसंगत दृष्टिकोण अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह प्रतिमाएं स्थापित करने और शहरों के नाम उनके नाम पर रखने के खिलाफ नहीं हैं।

गडकरी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने जाति, धर्म और लिंग के आधार पर सामाजिक व आर्थिक समानता का प्रचार किया। उन्होंने कहा, उनके ये विचार थे। हम महान ऐतिहासिक व्यक्तियों को श्रद्धांजलि देते हैं। हालांकि, हम भटक जाते हैं और प्रतिमाएं स्थापित कर देते हैं, शहरों के नाम बदलते हैं। मैं इसके खिलाफ नहीं हूं। लेकिन अहिल्याबाई के विचारों के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने को प्राथमिकता देने का कोई प्रयास नहीं किया गया है, जो उनके जीवन और कार्य का आधार थे।

प्रमुख खबरें

Venezuela Earthquake Video | वेनेजुएला में महाविनाश! कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भीषण भूकंप, देश में आपातकाल घोषित

मैं बहुत खुश हूँ, Samantha Ruth Prabhu ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, Maa Inti Bangaaram इवेंट में किया मैटरनिटी लीव का ऐलान

981 दिन बाद मैदान पर वापसी! आँखों में आँसू, फैंस का खड़े होकर अभिवादन... FIFA World Cup 2026 में दिखा Neymar Junior का इमोशनल कमबैक

Nirjala Ekadashi Vrat Katha: क्यों है यह सबसे कठिन और श्रेष्ठ व्रत? जानें इसकी कथा और Divine Blessings