अहमदाबाद नगर निगम ने कोरोना टीका के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2020

अहमदाबाद। अहमदाबाद नगर निगम ने प्राथमिकता समूहों के लोगों के वास्ते कोरोना वायरस के टीके के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अहमदाबाद नगर निगम के अनुसार, शहर में प्राथमिकता वाले समूहों के ऐसे लोग जिन्होंने अभी तक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ अपना पंजीकरण नहीं कराया गया है, वे ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नागरिक निकाय ने स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों, 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों तथा 50 वर्ष से कम उम्र के ऐसे लोगों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। 

प्रमुख खबरें

संजय मिश्रा ने भक्षक के लिए National Award जीता, बोले- यह पूरी टीम का सम्मान

Mayawati की मांग: Monsoon Session में महंगाई, बेरोजगारी और Womens Safety पर हो बात

मोहन यादव का ऐलान: MP Cabinet ने UCC ड्राफ्ट को दी मंज़ूरी, विधानसभा में होगा पेश

अमित शाह ने Jammu and Kashmir में बाढ़ का जायज़ा लिया, LG और CM को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया