अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डीएनए परीक्षण से 31 मृतकों की शिनाख्त हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2025

अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले 31 लोगों की शिनाख्त डीएनए परीक्षण के जरिए कर ली गई है और अब तक 12 परिवारों ने शवों के संबंध में दावा किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

चूंकि अधिकांश शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है, इसलिए अधिकारी इस भयावह त्रासदी में मारे गए लोगों की पहचान करने के लिए डीएनए परीक्षण करा रहे हैं। सरकारी बी जे मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के प्रोफेसर पटेल ने कहा, ‘‘अब तक 31 डीएनए नमूने मेल खा चुके हैं और 12 शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। ये लोग उदयपुर, वडोदरा, खेड़ा, मेहसाणा, अहमदाबाद और बोटाद जिलों से ताल्लुक रखते थे।’’

अधिकारियों ने पहले बताया था कि पीड़ित परिवारों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए 230 टीम गठित की गई हैं। लंदन जाने वाले विमान में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे जिनमें से 241 की मौत हो गई। इस हादसे में मारे गए लोगों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी भी शामिल हैं। वहीं, एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच गया।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार