अहमदाबाद पुलिस ने 48 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को हिरासत में लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2024

अहमदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ने शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से रह रहे 48 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन बांग्लादेशी नागरिकों को स्वदेश वापस भेज दिया जाएगा।

सहायक पुलिस आयुक्त भरत पटेल ने बताया कि इन दो मामलों में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद हमने कई स्थानों पर छापे मारे और करीब 250 बांग्लादेशी नागरिकों से पूछताछ की। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पाया गया कि 48 लोग पिछले कुछ वर्षों से बिना किसी वैध दस्तावेज के शहर में अवैध रूप से रह रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि आठ महिलाओं और छह नाबालिगों सहित अवैध प्रवासियों को चंदोला झील, दानी लिमडा, शाह-ए-आलम और कुबेरनगर जैसे क्षेत्रों से पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के बारे में सूचना मिलने के बाद कई बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में लिए जाने के डर से बस्ती छोड़कर भाग गए। पटेल ने कहा कि कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और संबंधित केंद्रीय एजेंसियों की मदद से इन अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेज दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी